Sunday, March 21, 2010

मोहब्बतों में कब इतना हिसाब होता है ..

कहाँ सवाब,कहाँ क्या अजाब होता है ..


मोहब्बतों में कब इतना हिसाब होता है ..



बिछड़ के मुझसे तुम अपनी काशिश न खो देना ,

उदास रहने से चेहरा खराब होता है ..



उसे पता ही नहीं है कि प्यार कि बाज़ी,

जो हार जाये ,वही कामयाब होता है..



बहुत भरोसा न कर लेना अपनी आंखों पर,

दिखाई देता है जो कुछ ,वो ख्वाब होता है ..

No comments:

Post a Comment