ढहते किलों के बीच इलेक्ट्रानिक मीडिया को नया मंत्र मिल गया है. वह मंत्र है- आतंकवाद. आतंकवाद से इस लड़ाई में मीडिया सीधे जनता के साथ मिलकर मोर्चेबंदी कर रहा है. यह मोर्चेबंदी अनायास नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि अचानक ही इलेक्ट्रानिक मीडिया नैतिक रूप से बहुत जिम्मेदार हो गया है. कारण दूसरे हैं जो कि उसकी व्यावसायिक मजबूरियो से जोड़ते हैं. वैश्विक मंदी के इस दौर में आतंकवाद ही एक ऐसा मंत्र है जो ज्यादा देर तक दर्शकों को बुद्धूबक्से से जोड़कर रख सकता है. इलेक्ट्रानिक मीडिया इस मौके को किसी कीमत पर नहीं चूकना चाहता.
अगर आप पिछले साल भर का डाटा उठाकर देख लें तो इलेक्ट्रानिक मीडिया ने हमेशा छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनाया है. अभी हाल में मुंबई में राज ठाकरे का आतंक टीवी पर खूब बिका. राज ठाकरे के गुण्डों ने जो कुछ किया वह शर्मनाक था लेकिन इतना भी नहीं था जितना इलेक्ट्रानिक मीडिया ने हौवा बनाया. टीवी पर आयी खबरों को देखकर हमने अपने एक मित्र को फोन किया कि आपको इस बारे में कुछ लिखना चाहिए. उन्होंने छूटते ही जवाब दिया ऐसा कुछ है ही नहीं जैसा टीवी में दिखाया जा रहा है तो इसमें लिखने जैसा क्या है. उनका कहना था टीवी जो कुछ दिखा रहा है उससे आगे बहुत कुछ हो सकता है. और वही हुआ. इस घटना के पहले दिल्ली में विस्फोट हुआ था. कोई पंद्रह दिन तक लगातार इलेक्ट्रानिक मीडिया जांचकर्ता बनने का नाटक करता रहा. हिन्दी के एक चैनल आज तक ने बाकायदा दिल्ली में प्रचार अभियान चलाया, किराये पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाये जिसमें लिखा गया था कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हमारा साथ दीजिए. लोगों ने कितना साथ दिया मालूम नहीं लेकिन उस प्रचार अभियान को देखकर लगा कि इलेक्ट्रानिक चैनल खबर दिखाने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं. दिल्ली-मुंबई में हई आतंकी घटनाओं से थोड़ा और पहले जाए तो आरूषि हत्याकाण्ड मीडिया के लिए संजीवनी का काम कर रहा था. आरूषि और आतंकवाद के बीच राम की रामायण और रावण की लंका ने भी कुछ दिनों तक इलेक्ट्रानिक मीडिया की टीआरपी बनाये रखी.
आम आदमी को यह सब क्यों बुरा लगे? अगर मीडिया उसके हक और हित की बात करता है तो उसको खुश होना लाजिमी है. कुछ हद तक संतुलित प्रिंट मीडिया भी कई बार इलेक्ट्रानिक मीडिया की इस बाढ़ में उसके साथ बह जाता है. इस बार मुंबई में आतंकी हमले के बाद प्रिंट जहां संतुलित व्यवहार कर रहा है वही इलेक्ट्रानिक मीडिया अपने स्वभाव के अनुसार एक बार फिर अपनी ही धारा में बह निकला है. ६२ घण्टों तक लाईव मैराथन कवरेज दिखाने के बाद जब पत्रकार बिरादरी अपने स्टूडियो लौटी तो उसने देश के राजनीतिज्ञों को निशाने पर ले लिया है. मीडिया इतना तुर्श है कि उसके हाथ में गनमाईक की जगह अगर गन हो तो वह खुद फैसले करना शुरू कर दे और अपना राज स्थापित कर दे. मसलन हर एंकर बोलते समय इस बात का जरा भी ध्यान नहीं रखता कि वह क्या बोल रहा है. सरकार के तलवे चाटनेवाले उसके संपादकों और मालिकों की बात अभी छोड़ देते हैं जिसकी दी गयी सैलेरी पर पत्रकार अपना परिवार पालता है. उनकी ही बात करते हैं जो गनमाईक लिए स्टूडियो से लेकर बाहर मैदान तक एक बाईट के लिए भागते रहते हैं वे आखिर किस रणनीति के तहत आतंकवाद को भयानक समस्या बता रहे हैं? वे राजनीतिक प्रक्रिया, प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाने की बजाय उसे खारिज क्यों कर रहे हैं? वे ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं मानों वे ही देश के लोकतांत्रिक ढांचे में चुनकर वहां तक पहुंचे है?एनडीटीवी का उदाहरण लीजिए. कोई शक नहीं कि इनके कोई आधा दर्जन पत्रकारों ने मुंबई जाकर लाईव रिपोर्टिंग की और 'पल-पल' की खबरें हम तक पहुंचाकर बहुत महान काम किया है. लेकिन अब वह क्या कर रहा है? आतंकवाद और आम आदमी के बीच वह एक पक्ष बन गया है. लगता है एनडीटीवी को ऐसा एहसास हो गया है कि वह चुनाव लड़े तो ज्यादा बेहतर सरकार दे सकता है. इसलिए वह एक मीडिया घराने की बजाय किसी राजनीतिक दल की तरह व्यवहार कर रहा है और सवाल उठाने की बजाय निर्णय सुनाने के काम में लग गया है. आज शाम भाजपा के नेता अरूण जेटली ने कहा भी कि बेहतर हो कि "आप (एनडीटीवी) पत्रकारिता ही करें और आतंकवाद के खिलाफ मीडिया की भूमिका में ही रहे." लेकिन एनडीटीवी भला ऐसा क्यों करेगा? इस समय उन्माद का माहौल है. जो आतंकवादी घटना हुई है उससे पूरा देश सकते में है.(हालांकि यह बात मैं पूरे यकीन से नहीं लिख रहा हूं, क्योंकि मेरी लोगों से फीडबैक अलग है) फिर भी मीडिया ने इतनी सनसनी तो पैदा कर ही दी है ६२ घण्टों का लाईव कवरेज भारत के शहरों में चर्चा का विषय बन गया है. आज टाईम्स आफ इंडिया ने लिखा है मुंबई कल दिनभर केवल आतंकी मुटभेड़ की ही बातें करती रही. मुंबई ही क्यों, यहां दिल्ली में भी लोग दिन-रात टीवी से चिपके रहे. इसलिए नहीं कि उनकी बड़ी सहानुभूति थी बल्कि इसलिए कि अधिकांश लोग क्लाईमेक्स जानना चाहते यह इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए बहुत अनुकूल माहौल होता है जब मिनट-दर-मिनट लोग उससे बंधने को मजबूर हों. फिर मौका चाहे जो हो. या तो कोई बच्चा खड्ड में गिर जाए या फिर आतंकवादियों के खिलाफ एक लंबी मुटभेड़ चल जाए. लाईव फुटेज और कवरेज के ऐसे स्रोत इन मौकों पर फूटते हैं जो इलेक्ट्रानिक मीडिया को अनिवार्य जरूरत बना देते है. यहां तक तो हुई जरूरत की बात. अब यहां से इलेक्ट्रानिक मीडिया व्यवसाय जगत में प्रवेश कर जाता है.
अगर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मीडिया इतना ही ईमानदार होता तो बीच में विज्ञापनों का ब्रेक न चलाता. अगर आतंकवाद के खिलाफ इलेक्ट्रानिक मीडिया इतना ही ईमानदार होता तो चिल्ला-चिल्लाकर अपनी प्रामाणिकता सिद्ध करने की दुहाई न देता. अगर असल मुद्दा आतंकवाद है तो फिर चैनलों के ब्राण्डों पर असली पत्रकारिता की अलाप क्यों लगायी जाती है? क्यों टीवी के नौसिखिए लड़के / लड़कियां हमेशा अपने ब्राण्ड द्वारा ही सच्ची पत्रकारिता करने की दुहाई देते रहते हैं? क्यों टीवी वाले यह बताते हैं कि उन्हें इस मुद्दे पर इतने एसएमएस मिले हैं जबकि एक एसएमएस भेजने के लिए उपभोक्ता की जेब से जो पैसा निकलता है उसका एक हिस्सा टीवी चैनलों को भी पहुंचता है. इन सारे सवालों का जवाब यही है कि आखिरकार टीवी न्यूज बहुत संवेदनशाली धंधा है. और जिन पर इस बार हमला हुआ है वे भी धंधेवाले लोग हैं. एक धंधेबाज दूसरे धंधेबाज के लिए गला फाड़कर नहीं चिल्लाएगा तो क्या करेगा? आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के उनके मंसूबे तब दगा देने लगते हैं जब पता चलता है कि जिस चैनल की टीआरपी बढ़ी उसने अपनी विज्ञापन दर बढ़ा दी. है कोई चैनलवाला जो इस बात से इंकार कर दे?
Tuesday, March 23, 2010
कल तक हम खबर लिखते थे और आज खुद खबर बन गये हैं.
आज इस पत्रकारिता के बदलते परिवेश को देख कर बहुत दुख होता है। मन यही सोचने लगता हैं कि आज की पत्रकारिता चंद लोगों की वजह से व्यवसाय का रुप अख्तियार करती जा रही है। पत्रकारिता के जूनून और सोच वाले शायद कुछ ही पत्रकार बचे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर ने हमारी मीडिया के ऊपर फिल्म बनाई तो हम सभी एक छत के नीचे आ गये थे क्योंकि कल तक हम खबर लिखते थे और आज हम खुद खबर बनने जा रहे थे। लेकिन क्या कभी हमने गौर किया है कि ऐसा क्यो हुआ? क्यों कि आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा हैं। हर आम व्यक्ति को मीडिया का ग्लैमर और पैसा कमाने की चाह उसे इस ओर खीच लाती हैं। इन लोगो को पत्रकारिता के जज्बे एवं जूनून से कोई मतलब नहीं। उन्हें तो केवल अपने पैसे को दो से चार गुना करना होता है और सबसे दिलचस्प पहलू ये है कि इन्हे पत्रकारिता का “प” भी नही आता। ये पत्रकारिता के उन चन्द दलालों को अपने साथ जोड़ते है, जिनका ध्येय पत्रकारिता नही सिर्फ दलाली हैं। उन्हे शाम होते ही शराब, मांस और पैसे की जरुरत होती जिसका ये फर्जीवाड़े वाले बेहतर फायदा उठाते है और दिल खोल कर इन पर धन वर्षा करते है, क्योंकि ये इनके भष्विय के ड्राफ्ट होते हैं।
दो माह पूर्व कुछ इस तरह का अनुभव मुझे भी हुआ। मुझे किसी ने बताया कि एक नया न्यूज चैनल आ रही है ”मी न्यूज“ मैने वहां अपना बायोडाटा भेजा और जब मैं वहां पहुंचा तो मुझसे मेरी काबलियत की बजाये पूछा गया कि आप उत्तरपदेश से कितना पैसा निकाल कर देगे? मैं बोला कि मुझे इसका कुछ भी आईडिया नही है, क्योंकि मैंने आज तक सिर्फ शुद्ध पत्रकारिता की है। मैं खबर और स्टोरी आपको सबसे बेहतर दे सकता हूँ। शायद मेरी फेस वैल्यू को देखते हुये उन्होने मुझे उत्तरप्रदेश का ब्यूरो में नियुक्त कर दिया और कुछ समय बाद मुझसे न्यूज कार्डिनेटर का पद सम्भालने को भी कहा गया ( बिना लिखा - पढ़ी के और शायद यही मेरे जीवन की सबसे गलती थी, क्योंकि जिन्हे पत्रकारिता का पा नही मालूम वो जा रहे थे न्यूज चैनल चलाने)। मैंने लखनऊ में कार्यालय बनाकर खबरो का संकलन करना प्रारम्भ किया। कुछ दिन बाद मुझे दिल्ली के एक पत्रकार मित्र ने चैनल के मालिक और इस चैनल की हकीकत बताई कि इनका तो लाईसेन्स ही नही है। तो मैने इस्तीफा देकर अपनी छवि बचाना उचित समझा (मेरे पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नही किया गया)। इस बात से मुझे ये तो अनुमान हो गया कि इन्हे पत्रकार की नही दलाल की जरूरत थी, जो अपने चेहरे को बेच कर इनकी तिजोरी भर सके। इस घटना से मैं काफी आहत हुआ, और अधिक जानकारी करने पर पता चला कि मीडिया का गढ़ कहे जाने वाली दिल्ली में इनकी छवि अच्छी नही हैंमुझे लगा कि जिस तरह मैं इस फर्जीवाड़े का शिकार होते - होते बच गया। कहीं और पत्रकार बंधू इस फर्जीवाड़े के शिकार न हो जाये। इसके लिये मैने सूंचना एंव प्रसारण मंत्रालय और वेबसाईट के माध्यम से यह खबर आम लोगो तक पहुँचाने का प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप मुझे फोन पर धमकियाँ मिलनी शुरू हो गयी और मुझसे ये कहा जा रहा है कि तुम्हे इसका सबक जरूर सिखायेगे। हालांकि जब मैं पत्रकारिता में आया था तो यह सोच कर आया था कि अपनी कलम से केवल सच लिखूंगा और यह कभी नही रूकेगी। लेकिन आज मन के किसी कोने में ये आशंका भी हो रही है कि इन फर्जी कार्य करने वालो की कोई अपनी छवि तो होती नही है, लेकिन ये मुझे किसी कृत्य में फंसा कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास जरूर करेगें।मैं आप सभी पत्रकार बंधुओं से पूछना चाहता हूँ कि क्या सच्चाई लिखना गलत है, क्या पत्रकारिता के इन दलालो को इस परिसर से बाहर नही निकालना चाहिये? क्योंकि काम तो ये करते है और बदनाम हम होते हैं। शायद कुछ यही कारण रहे है कि ”कल तक हम खबर लिखते थे और आज खुद खबर बन गये हैं।“

कमाल की चीज है बाजार.....
बाजार भी कमाल की चीज है। कल तक जिस बीड़ी जलइएले.. गाती हुई,नंगी कमर को मटकाती हुई लड़की को देखकर देश के ठुल्ले तक अपने को रोक नहीं पाए,उस गाने का ऐसा असर कि अच्छों-अच्छों पर ठरक चढ़ जाए,आज उसी गाने के दम पर भक्ति पैदा करने के दावे किए जा रहे हैं। हिन्दी सिनेमा के पॉपुलर और सुपरहिट गानों की पैरोड़ी बनाकर मंदिरों,माता जागरण से लेकर पान की दूकान और चूडी-बिन्दी बेची जानेवाली दूकानों में बजाने का काम सालों से होता आया है। ऐसी पैरोड़ी बनाने में टी-सीरिज को महारथ हासिल है। गोरी हो कलइयां को बाबा के दुअरिया,पहुंचा दे हमें भइया,कांटा लगा,हाय लगा को भोले बाबा मिला,हाय मिला-हाय मिला और आंख है भरी-भरी को भक्त है दुखी-दुखी गाया-बजाया जाता है तो हमें जरा भी हैरानी नहीं होती। बल्कि हमने उसी परिवेश में रहकर अपने को धार्मिक पाखंड़ों से अलग किया है। हैरानी इस बात को लेकर हुई कि बीड़ी जलइएले गाने की पूरी पैरॉडी BIG 92.7 एफ.एम. पर सुनाई दिया। इसके पहले हमने ऐसी पैरॉडी किसी भी एफ.एम.चैनल पर नहीं सुनी।
वैसे तो धर्म,पाखंड और भक्ति की राह दिखानेवाले बाबा और धार्मिक अड्डे पहले से ही कई तरह के दावे करते रहे हैं लेकिन ये दावा पहली बार है कि बीड़ी जलइए गाने के बीच से भक्ति का सोता फूट सकता है। ये वही समाज है जहां स्त्री की हर निगाह,उसकी एक-एक हरकत धार्मिक कामों में बाधा पैदा करती रही है लेकिन धर्म का बाजार के साथ का ये गठजोड़ ही है जो उसके भीतर ऐसी कॉन्फीडेंस पैदा करता है कि जिस गाने को सुनकर शराब,कबाब और शवाब की तरफ मन स्भाभाविक तरीके से भटक जाया करता है,आज उस गाने से बीड़ी या सिगरेट जलाने के बजाय 'मातारानी'के लिए ज्योत जलाने का मन करने लग जाता है। गाने को गाते हुए अदाओं में चूर बिल्लो रानी का ध्यान न आकर मातारानी शेरोवाली का ध्यान आएगा। ये हम नहीं कह रहे हैं,गाने की पंक्तियों में ये बात शामिल है। धर्म और बाजार के गठजोड़ से पैदा ये धर्म का नया संस्करण है। एफ.एम चैनलों पर मनोरंजन और इस पैरोडी से लिस्नर और भक्त के बीच का एक कन्वर्जेंस।
इस देश मैं और संभव है कि इस दुनिया से बाहर भी धर्म का एक ऐसा संस्करण तेजी से पनप रहा है जिसने कि बाजार से,बॉलीवुड से,टीवी सीरियल से,रियलिटी शो से गठजोड़ करके अपने को रिडिफाइन किया है। धर्म के इस नए संस्करण से भक्ति कितनी और किस स्तर की पैदा होती है ये तो इसमें जो लोग शामिल होते हैं और हैं वही बता सकते हैं लेकिन इतना जरुर हुआ है कि बाजार ने अपनी ताकतों के दम पर धार्मिक पाखंड़ों के इस दायरे को जरुर बड़ा किया है. उन लोगों को खींचकर इस दायरे में लाने की जरुरी कोशिश की है जो आया तो अपने बाजार की हैसियत से है लेकिन आने के बाद से उसके दावे बाजार के छोड़कर धार्मिक होने के हो जाता है। ये धर्म और बाजार का फ्यूजन का दौर है कि जो बाजार के भरोसे जिंदा है उसे धार्मिक होते देर नहीं लगता और जो धार्मिक(भीमानंद सहित रोजमर्रा की जिंदगी से उकताए लोग)हैं उन्हें बाजार की तमाम तरह की सुविधाओं के बीच रहते हुए भी धार्मिक कहलाने की छूट मिल जाती है। ऐसा होने से धर्म,मूल्य,आस्था और अनास्था के सारे सवाल फैन कल्चर की तरफ मुड़ जाते हैं और सारा मामला स्टाइल और च्वाइस का हो जाता है। इससे धर्म की बात सुनकर भी धार्मिक होने का कम्पल्शन खत्म हो जाता है। दूसरी तरफ धर्म के भीतर प्लेजर और इंटरटेन्मेंट पैदा होने की गुंजाइश तेजी से बढ़ती है। अब ये अलग बात है कि धर्म के नाम पर दूकान चलानेवाले बाबाओं को खुशफहमी होती रहे कि उनके भक्तों की संख्या बढञती रहे,इधर बाजार भी इत्मिनान होता रहे कि चलो जिस धर्म की पताका त्याज्य और संयम पर टिकी रही है उसे हमने उपभोग तक लाकर खड़ा कर दिया।..इन दोनों में किसका दायरा बढ़ा है और कौन पिट रहा है,ये फैसला आप पर।

सब कुछ कह लेने के बाद .....
सब कुछ कह लेने के बाद
सब कुछ कह लेने के बाद
कुछ ऐसा है जो रह जाता है,
तुम उसको मत वाणी देना ।
वह छाया है मेरे पावन विश्वासों की,
वह पूँजी है मेरे गूँगे अभ्यासों की,
वह सारी रचना का क्रम है,
वह जीवन का संचित श्रम है,
बस उतना ही मैं हूँ,
बस उतना ही मेरा आश्रय है,
तुम उसको मत वाणी देना ।
वह पीड़ा है जो हमको, तुमको, सबको अपनाती है,
सच्चाई है-अनजानों का भी हाथ पकड़ चलना सिखलाती है,
वह यति है-हर गति को नया जन्म देती है,
आस्था है-रेती में भी नौका खेती है,
वह टूटे मन का सामर्थ है,
वह भटकी आत्मा का अर्थ है,
तुम उसको मत वाणी देना ।
वह मुझसे या मेरे युग से भी ऊपर है,
वह भावी मानव की थाती है, भू पर है,
बर्बरता में भी देवत्व की कड़ी है वह,
इसीलिए ध्वंस और नाश से बड़ी है वह,
अन्तराल है वह-नया सूर्य उगा लेती है,
नये लोक, नयी सृष्टि, नये स्वप्न देती है,
वह मेरी कृति है
पर मैं उसकी अनुकृति हूँ,

Sunday, March 21, 2010
जीवन वैतरणी में चलते हुए.........
जीवन वैतरणी में चलते हुए
एक दिन
संवेदनाएँ मरने लगीं
भावनाएँ आहत होने लगीं
साथ जो कभी अपना था
बेमानी लगने लगा
ख़ुद अपनी लाश
ढोने से अच्छा है
रास्ता बदल लिया जाए
दो छत्ती से अरमान उतार
बिखरे आत्मसम्मान की पोटली लिए
आशा की पगडण्डी
पर चल निकली
हवा के तीर
राहों में पड़े शब्द
पांव छिलते रहे
पर थामे सूरज का हाथ चलती रही
हजारों उँगलियाँ मेरी ओर थीं
कटाक्ष के बवंडर
आँखों में चुभे
रूह तक नंगा करते रहे
गर्द के गुबार में
खुद को छुपाती में चलती रही
कुलछनी, कुलटा, व्यभिचारिणी
ऐसी संज्ञाओं के पत्थर
मुझ पर बरसते रहे
मेरी घायल अस्मिता
दरद से तड़प उठी
पर स्वयं अपने सहारे
मैं चलती रही
इस पीड़ा में
मधुरता का अहसास लिए
शुभ लक्षण का
मुझमें प्रादुर्भाव हुआ
एक औरत
इन उल्काओं का सामना कर भी ले
पर माँ ..............नहीं
बिखरे जिस्म के टुकडों को समेट
रक्तरंजित पैरों से
स्वाभिमान को कुचलती
स्वयं से स्वयं को हारती
ममता को आगोश में लिए
मैं वापस मुड़ गई।
एक दिन
संवेदनाएँ मरने लगीं
भावनाएँ आहत होने लगीं
साथ जो कभी अपना था
बेमानी लगने लगा
ख़ुद अपनी लाश
ढोने से अच्छा है
रास्ता बदल लिया जाए
दो छत्ती से अरमान उतार
बिखरे आत्मसम्मान की पोटली लिए
आशा की पगडण्डी
पर चल निकली
हवा के तीर
राहों में पड़े शब्द
पांव छिलते रहे
पर थामे सूरज का हाथ चलती रही
हजारों उँगलियाँ मेरी ओर थीं
कटाक्ष के बवंडर
आँखों में चुभे
रूह तक नंगा करते रहे
गर्द के गुबार में
खुद को छुपाती में चलती रही
कुलछनी, कुलटा, व्यभिचारिणी
ऐसी संज्ञाओं के पत्थर
मुझ पर बरसते रहे
मेरी घायल अस्मिता
दरद से तड़प उठी
पर स्वयं अपने सहारे
मैं चलती रही
इस पीड़ा में
मधुरता का अहसास लिए
शुभ लक्षण का
मुझमें प्रादुर्भाव हुआ
एक औरत
इन उल्काओं का सामना कर भी ले
पर माँ ..............नहीं
बिखरे जिस्म के टुकडों को समेट
रक्तरंजित पैरों से
स्वाभिमान को कुचलती
स्वयं से स्वयं को हारती
ममता को आगोश में लिए
मैं वापस मुड़ गई।
मोहब्बतों में कब इतना हिसाब होता है ..
कहाँ सवाब,कहाँ क्या अजाब होता है ..
मोहब्बतों में कब इतना हिसाब होता है ..
बिछड़ के मुझसे तुम अपनी काशिश न खो देना ,
उदास रहने से चेहरा खराब होता है ..
उसे पता ही नहीं है कि प्यार कि बाज़ी,
जो हार जाये ,वही कामयाब होता है..
बहुत भरोसा न कर लेना अपनी आंखों पर,
दिखाई देता है जो कुछ ,वो ख्वाब होता है ..

Friday, October 2, 2009
HAMARI AYODHYA
हमारी अयोध्या
.....................
अयोध्या से महज ३२ किलोमीटर दूर मेरा गांव है बचपन से ही अयोध्या से धार्मिक व पारम्परिक नाता जुड़ गया मेला ठेला नहान परिकर्मा आदि जिन्दगी के अहम् हिस्सों में शामिल हो गए थे !मेरे बचपन में अयोध्या इतनी चर्चित नहीं हुई थी ! जितना की १९९० के बाद हुई !उत्तर परदेश को छोड़ कर किसी प्रान्त में चले जाईये !अयोध्या का नाम लेते ही लोग बाग़ उसका सीधा पता रामजन्म भूमि -बाबरी मस्जिद अपने आप समझ जाते है !
जिस नगर को शांति का प्रतीक माना जाता था वह १९९० के बाद सैनिक छावनी सा नज़र आने लगी !सुरक्षा तामझाम पर अब तक कई करोड़ खर्च हो चुके है आज नजदीक से देखने पर सबको लगता है की यह सुन्दर तीर्थ उजड़कर बिखर रहा है जिस अयोध्या में सभी जातियों के पंच्यती मंदिरों व सभी धर्मो के केन्द्रों पर खुशिया साफ झलकती थी !वंहा अब मायूशी किसी से छुपाये नहीं छुपती है !बर्षो से रंगाई -पुताई को तरश रही भब्य इमारते व पूरा परिबेश बिना कुछ कहे ही सब कुछ कह रहा है !अयोध्या बिबाद के उभार के बाद मेरा जुडाव कुछ जादा ही हो गया !एक पत्रकार के रूप में अयोध्या में हुए तमाम बवाल से लेकर बाबरी विध्वंस भी देखा है !पर लगातार मै अपने बचपन की अयोध्या को ही इस बदलाव के बीच तलाशता रहा !
अयोध्या में लगभग ८ हजार मठ मंदिर है अकेले हिन्दू मंदिरों की संख्या लगभग ५५०० है यंहा की आबादी लगभग ७२००० है !जिनमे से लगभग १२ प्रतिशत मुस्लिम है !यंहा के लोगो का जीवन सदियों से दर्शनार्थियों के भरोशे ही चल रहा है !मंदिरों में चढ़ने वाले धन से ही यंहा असली चमक रहती है !कुछ पंच्यती व बड़े लोगो द्वारा बनवये मंदिरों को छोड़ दे तो बाकि सभी की हालत बदहाल है !भारत के अन्य तीर्थ स्थलों से हट कर अयोध्या सदियों से विसुद्ध धार्मिक अर्थवयवस्था पर टिकी रही !इसकी साझा संस्कृत भी किसी से छिपी नही है !१८५७ की क्रांति में यंहा मुल्ला व संत दोनों को एक साथ फांशी दी गयी थी !अयोध्या सदियों से सर्व-धर्म समभाव का केंद्र रही !यंहा केवल हिन्दू मंदिर ही नही ,बल्कि जैन.बऊद्ध ,सिक्ख ,व मुस्लिमो के धार्मिक स्थान भी है !गुरुनानक देव से लेकर ह्वेनसांग तक यंहा आये थे !यंहा के मेलो की तुलना देश के बहुत ही कम मेलो से की जा सकती है !परन्तु महज़ दो दशको में ही यह नगरी वीरान हो चुकी है !अगर इसे बचाने के साथ मूलस्वरूप में लाने की गम्भीर कोशिस नही की गयी तो आने वाले समय में यंह खंडहरों में तब्दील हो जायेगी !
कुंवर समीर शाही

Subscribe to:
Posts (Atom)